बलरामपुर, जुलाई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग सहित 15 से अधिक विभागों की संयुक्त टीम गांवों और शहरों में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा जनजागरूकता अभियान चला रही है। अभियान का उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई), एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस), चिकनगुनिया, डायरिया सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम करना है। स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि और पशुपालन विभाग की टीमें समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में विशेष सफाई अभियान, फॉगिंग तथा एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। विद्यालयों, ग्राम...