कन्नौज, अप्रैल 17 -- जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद उमर्दा स्थित गेंहू खरीद केन्द्र पर शुक्रवार को काफी बदलाव दिखाई पड़ा। तीन दिन से खुले में पड़े गेंहू की खरीद की गई। वारदाना के लिए आए किसानों को भी बारदाना दिया गया। जिससे अब खरीद में तेजी आ सकेगी। उमर्दा स्थित सहकारी गेंहू खरीद केन्द्र का गुरूवार की जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर डीएम ने मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई थी। डीएम ने दो दिनों के भीतर सभी कर्मियों को दूर करने के कड़े निर्देश दिए थे। शुक्रवार को उमर्दा केन्द्र पर गेंहू की खरीद शुरू करा दी गई है। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद शुरू न होने पर एडीएम ने जताई नाराजगी शुक्रवार को 45 कुन्तल गेंहू की खरीद की गई। इसके अलावा वारदाना के लिए लाइनों में लगे किसानों को बारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.