उत्तरकाशी, नवम्बर 19 -- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के मुताबिक, अज्ञात साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा बनाई गई इस आईडी से आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। जो एक गंभीर साइबर अपराध है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि डीएम के नाम से मिलते जुलते नाम अथवा फोटो का उपयोग करके साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। यदि उन्हें इस अकाउंट से किसी भी प्रकार के धन की मांग या संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तत्काल नज़रअंदाज़ करें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी कार्यालय या स्वयं जिलाधिकारी द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.