डीएम के दूसरे ओएसडी बनाए गए रवि बहादुर
बक्सर, जून 26 -- बक्सर। कार्य की अधिकता, कार्यालय प्रबंधन को देखते हुए डीएम साहिला ने ओएसडी की संख्या में बढ़ोत्तरी की है। फिलहाल विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार हैं जो बने रहेंगे। इनके अलावा दूसरे ओएसडी के रूप में रवि बहादुर की प्रतिनियुक्ति की गई है। पूर्व में रवि बहादुर जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक के रूप में कार्यरत थे। फिर स्थापना समार्हता का कार्यभार सौंपा गया। इसके बाद अब डीएम का ओएसडी बनाया गया है। इधर जिला बाल संरक्षण इकाई का प्रभारी सहायक निदेशक अजय कुमार को बनाया गया है। अजय कुमार पूर्व में नजारत उपसमार्हता के रूप में कार्यरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.