बागपत, जनवरी 22 -- बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के जनता इंटर कॉलेज के शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर पद का दुरुपयोग करते हुए मानसिक उत्पीड़न करने और सेवा समाप्ति का नोटिस भेजने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को अपनी दो बेटियों के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान शिक्षक और उसकी बेटियां फूट-फूटकर रोते रहे और अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते रहे। मौके पर पहुंचे सीडीओ ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद शिक्षक अपनी बेटियों के साथ वापस लौट गया। जनता इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रेमचंद ने बताया कि उसने गत दो जनवरी को डीएम कार्यलय पर प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें प्रधानाचार्य पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। डीएम ने डीआईओएस को जांच के आदेश दिए थे। इसी दौरान उसने डीआईओएस को वेतन के खातों की जांच के लिए भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.