डीएम के जाते ही गोशाला पहुंचे डीपीआरओ, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। नेवादा ब्लॉक के बरौलहा स्थित गोशाला में गोवंशों की व्यवस्थाओं के खामी मिलने पर डीएम अमित पाल ने डीपीआरओ एके सिंह को निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर डीपीआरओ शाम को ही गोशाला पहुंच गए। व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए दो दिन में सुधार लाने का निर्देश सचिव को दिया।बता दें कि डीएम अमित पाल ने बुधवार पूर्वान्ह बरौलहा स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हे गोवंशों को धूप व गर्मी से बचाने वाली व्यवस्थाओं हरे चारे आदि की खामी नजर आई। यह भी पढ़ें- गोशाला की बदहाली पर डीएम ने जताई नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.