अयोध्या, सितम्बर 23 -- अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो। जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधित प्रकरण, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे सामने आए। -
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.