अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, संवाददाता राज्य सरकार के सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत सबका सम्मानझ्रजीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को परमान सभागार में आयोजित डीएम के जनता दरबार में कुल 82 मामलों की सुनवाई हुई। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे डीएम के सामने रखीं। इस दौरान कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनकी क्रमवार सुनवाई करते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान बसंत लाल यादव ने नई बड़ी रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा राशि दिलाने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में आये 43 आवेदन, डीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश जबकि मैमून निसां ने विधवा प...