डीएम के जनता दरबार में 70 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
छपरा, जून 8 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित जनता दरबार में सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 70 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
समस्याओं का समाधान जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, बिजली, भू-अर्जन एवं जनवितरण प्रणाली से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। जलालपुर प्रखंड के एक आवेदक ने अपनी जमीन पर दूसरे व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी जलालपुर एवं कोपा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर शीघ्र निराकरण का निर्देश दिया। लहलादपुर के एक आवेदक ने निजी जमीन पर अनुपयोगी बिजली खंभा हटाने की मांग की, जबकि एक अन्य आवेदक ने आवेदन के बावजूद भूमि मापी नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी को तत्काल कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.