भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय 3 अभियान के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान (इज ऑफ लिविंग) कार्यक्रम जिला में लगातार चलाया जा रहा है। सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आम जनों की शिकायतों पर सुनवाई की। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष लगभग 16 गंभीर मामले आए, जिनमें लंबित पेंशन और भूमि विवाद से जुड़े मुद्दे प्रमुख थे। जिलाधिकारी ने खुद आगे बढ़कर एक दिव्यांग आवेदक की फरियाद सुनी, जो व्हीलचेयर पर अपनी समस्या लेकर पहुंचा था। जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन आवेदनों का निष्पादन समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। डीएम के अलावा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनीं। इनमें उप विकास आयुक्त, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.