मुंगेर, मई 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। आम जनता की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान को लेकर सोमवार को समाहरणालय में जन समाधान सह जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल ने जनता दरबार में आए नागरिकों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। जन सुनवाई में कुल 13 फरियादियों ने अपनी गुहार डीएम के समक्ष रखी। इनमें से अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े थे, जिन्हें देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अंचल और राजस्व पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।

सुनवाई के दौरान पेश की गई समस्याएं सुनवाई के दौरान कई गंभीर और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े मामले भी सामने आए। नौवागढ़ी बजरंगबली नगर की मसोमात नगीना देवी ने अपने ही बेटे-...