हाजीपुर, फरवरी 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार सरकार की जनकल्याणकारी एवं मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना "सबका सम्मान,जीवन आसान" के अंतर्गत वैशाली समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवारीय जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शिक्षा,राजस्व एवं भूमि सुधार,नगर निकाय, ऊर्जा, सहकारिता, सामाजिक सुरक्षा सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे,जिससे प्राप्त परिवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकी। जनता दरबार में आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुल 68 परिवाद प्राप्त हुए,जिनमें राजस्व एवं भूमि सुधार से संबं...