भभुआ, अप्रैल 17 -- पंचायतों में 113 अधिकारियों ने 367 नागरिकों से सीधा संपर्क किया अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के सभी कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहली जनवरी से 16 अप्रैल तक जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कुल 550 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 291 परिवादों का निष्पादन हो चुका है। शेष 269 आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में आये 43 आवेदन, डीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश डीएम के जनता दरबार में शुक्रवार को विभिन्न विभाग से संबंधित 24 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका निय...