संभल, मई 19 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक व व्यवस्थागत स्थिति को जानने के लिए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर किए गए औचक निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों में गंभीर लापरवाही सामने आईं हैं। कहीं स्टाफ नदारद मिला तो, कहीं मिडडेमील के नाम पर केवल औपचारिकता भर की जा रही थी तो, कहीं बच्चों के नामांकन कम मिले। डीएम ने 15 मई को शिक्षा विभाग से इतर जिला, तहसील व विकासखंड स्तर के अधिकारियों से औचक निरीक्षण कराया था। डीएम के निर्देश पर एक साथ कुल 57 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान हुई कमियाँ डीएम के मुत...