हाथरस, मई 15 -- शुक्रवार दोपहर को अचानक डीएम अतुल वत्स सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। अचानक डीएम को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यालयीय कार्यों की प्रगति एवं अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध अलमारियों को खुलवाकर अभिलेखों के रखरखाव की जांच की तथा निर्देश दिए कि समस्त अभिलेख सुव्यवस्थित एवं...