सीतापुर, मार्च 17 -- महमूदाबाद, संवाददाता। कस्बे के एक घर में अवैध रूप से संचालित प्रसव केंद्र के संचालक के खिलाफ पुलिस ने डीएम के आदेश से केस दर्ज कर कार्रवाई की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक उनको क्षेत्र के रमुआपुर बीज भंडार के सामने एक घर में अवैध रूप से प्रसव केंद्र संचालन की सूचना मिली थी। रात करीब साढ़े आठ बजे एसडीएम बीके सिंह, कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर ने संबंधित घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान गर्भवती महिला आशु पत्नी मुस्तफा का प्रसव कराया जा रहा था। आरोप है कि यह प्रसव बिंद कुमार के घर में कराया जा रहा था। टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान घर से प्रसव कराने के उपकरण व प्रसव में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी पाई गई थीं। जिसके बाद टीम ने आवास को सीज करते हुए महिला को प्रसव के लिए जिला महिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.