बिजनौर, मार्च 23 -- बढ़ापुर। जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी जॉब कार्ड बनवाने व लाखों रुपये की धनराशि की हेराफेरी करने के आरोप में रोजगार सेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत अधिकारी सलवेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत नूरपुर अरब निवासी रोजगार सेवक शाहबाज पुत्र अय्युब पर ग्राम पंचायत में फर्जी जाबकार्ड बनवाने, एक बिरादरी के व्यक्तियों का नाम दूसरी बिरादरी के जाबकार्ड में जोड़ने, काल्पनिक व्यक्तियों का जाबकार्ड बनवाने व फर्जी मस्टररोल भरने तथा लाखों रुपयों की हेराफेरी का आरोप लगा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ने ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.