शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- सिंधौली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत करीब दस लाख के सरकारी धन के कथित गबन और नियमों के विपरीत धनराशि हस्तांतरित करने के मामले में डीएम के आदेश पर सिंधौली थाने में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, बैंक सखी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। खंड विकास अधिकारी सिंधौली ओमप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि एनआरएलएम के अंतर्गत तीन प्रकरणों की जांच में वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। आरोप है कि दस्तावेजों का समुचित परीक्षण किए बिना नियमों के विपरीत सरकारी धनराशि विभिन्न खातों में हस्तांतरित की गई, जिससे सरकारी धन का गबन हुआ। यह भी पढ़ें- कूटरचित दस्तावेज प्रयोग में सात फर्मो को दे दी क्लीनचीट, दो निलंबित पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बेनी...