काशीपुर, मार्च 2 -- जसपुर। डीएम के आदेश पर प्रशासन ने ग्राम भोगपुर में विद्यालय के नाम दर्ज भूमि पर शिक्षा विभाग को कब्जा दिलाया। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि गांव के खसरा संख्या 403 की भूमि पर किसी ग्रामीण ने अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत के बाद डीएम ने कब्जा हटवाने के आदेश जारी किए है। डीएम के आदेश पर तहसीलदार दलीप सिंह,प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन, राजस्व कर्मी, पुलिस टीम संग भोगपुर पहुंचे। वहां से अवैध कब्जा हटाकर शिक्षा विभाग को कब्ला दिलवाया। एसडीएम ने बताया कि शासकीय भूमि की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में है। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अनधिकृत कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि यह कार्रवाई विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, विद्यालय की परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.