आरा, जून 5 -- आरा। शहर से सटे तेतरिया मोड़ स्थित भोलेशंकर धर्मकांटा और जीरोमाइल के पास स्थित गुरुदेव धर्मकांटा की जांच शुक्रवार को डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर की गई। मापतौल इंस्पेक्टर नंद कुमार और उदवंतनगर थानाध्यक्ष की ओर से की गई। जांच के दौरान कागजात सही पाए गए। हालांकि, विधि व्यवस्था और जाम लगने की समस्या को लेकर धर्मकांटा संचालकों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करते हुए कांटा को और पीछे शिफ्ट करने की हिदायत दी गई। इसके लिए थानाध्यक्ष की ओर से जरूरी कार्रवाई की जा सकती है। कारण बीते दिनों तेतरिया से जीरोमाइल के आगे शहर तक जाम लगने की समस्या से राहत देने को लेकर डीएम-एसपी की ओर से कई जरुरी निर्देशों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद संयुक्त आदेश में धर्मकांटा की जांच करने का आदेश दिया गया था। बता दें कि जिले में कई ऐसे...