डीएम के आदेश पर तेज हुई गेहूं की खरीद
बलिया, अप्रैल 27 -- बैरिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के गेहूं क्रय में तेजी लाने के आदेश के बाद क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र रानीगंज व लालगंज पर गेहूं खरीद में तेजी आई है। अब तक कुल 23 किसानों से 2506 कुंतल गेहूं की खरीदारी हो गई है। इन दोनों केंद्रों पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 हजार कुंतल निर्धारित है। गेहूं खरीद में पिछले दिनों खतौनी प्रमाणित कराना,फार्मर रजिस्ट्री कराना आदि में किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। अब उक्त प्रमाण पत्रों खासकर फार्मर रजिस्ट्री में छूट दी गयी है तो किसान भी गेंहू बेचने क्रय केंद्रो पर पहुंच रहे है। उधर, क्षेत्रीय व्यापारी भी गेहूं खरीद को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे है। वह किसानों के दरवाजे पर पहुंच कर 2300 से 2400 सौ रुपये प्रति कुंतल नगदी देकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके चलते बहुत से किसान गेहूं दरवाजे पर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.