नई दिल्ली, मार्च 21 -- बिहार के गोपालगंज में एक माइनिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तारी के बाद थाने से फरार हो गया। जिले के दियारा क्षेत्र में अवैध बालू खनन के मामले में खनन निरीक्षक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक पर डीएम के निर्देश पर जादोपुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की। फरार खान निरीक्षक की तलाशी में पुलिस छापेमारी की जा रही है। दरअसल, सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में स्थित 12 बालू घाटों की बीते सत्र में नीलामी नहीं हुई थी। इस वर्ष नीलामी नहीं होने पर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने खनन विभाग से पूछताछ की। बताया गया कि जिले में बालूघाट नहीं रहे। सभी घाट अब खेत बन गए हैं। डीएम ने शुक्रवार को सभी घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान खनन निरीक्षक डीएम को वास्तविक स्थल पर ले जाने के बजाय करीब चार किमी तक इधर-उध...