बिजनौर, मई 8 -- हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर तिगरी निवासी 22 वर्षीय युवक शावेज की दो माह पूर्व दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक की हत्या किए जाने की आशंका के चलते डीएम के आदेश पर शुक्रवार को तहसील प्रशासन और पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर तिगरी निवासी शावेज पुत्र कासिम दिल्ली के कसाबपुरा इलाके में किराना स्टोर चलाता था। बताया गया कि 10 मार्च 2026 की रात वह दुकान से घर लौटा था। घर पर उसने अपनी मां रूबी, छोटे भाई उवेश और रिश्तेदार कलीम के साथ खाना खाया और सो गया। मृतक के छोटे भाई उवेश के मुताबिक 11 मार्च की सुबह वह नाश्ता कर काम पर चला गया था। इसी दौरान शावेज की संदिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.