संतकबीरनगर, मार्च 14 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील धनघटा क्षेत्र में खतौनी में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डीएम द्वारा दोषी पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के एक माह बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा न तो खतौनी में हुई गड़बड़ी को सुधारा गया और न ही दोषी कर्मचारियों पर कोई ठोस कदम उठाया गया।विदित हो कि मामला महुली थाना क्षेत्र के कलान गांव के निवासी चन्द्रप्रकाश पाण्डेय व उनके परिजनों से जुड़ा है। पीड़ित का कहना है कि उनकी भूमि की खतौनी में बिना किसी सक्षम आदेश के विपक्षी पक्ष के नाम दर्ज कर दिए गए। आरोप है कि रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से सम्बद्ध लेखपाल मनोज कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीप्रकाश ने कूटरचित तरीके से खतौनी में नाम दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.