बिहारशरीफ, जून 5 -- डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण चेवाड़ा, निज संवाददाता। डीएम के आदेश के चार दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं में नराजगी है। बता दें कि एक माह पहले अम्बेडकर चौक पर सांसद कोटे से हाईमस्ट लाइट लगायी थी। उद्घाटन लोजपा (रा) के जमुई सांसद अरुण भारती द्वारा किया गया था। वर्तमान स्थिति ऐसी कि शिलान्यास पट्ट के चारों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी शिकायत लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने कुछ दिन पहले डीएम से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने को जल्द होगी निर्णायक कार्रवाई लेकिन, अबतक कार्रवाई नहीं हुई। इधर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि एक सप्ताह के अन्दर शिलापट्ट के आसप...