डीएम के आदेशों का नहीं हो रहा पालन ई-रिक्शों में सरिया-पाइप की ढुलाई जारी
शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर ब डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों पालन होता नहीं दिख रहा है। शहर की सड़कों पर आज भी ई-रिक्शों में सरिया पाइप और लोहे के बड़े एंगल लादकर खुलेआम ढुलाई की जा रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
चौराहों पर पुलिस मौजूद, फिर भी कार्रवाई नहीं शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बावजूद ओवरलोड और बाहर निकले सरिया-पाइप लेकर गुजर रहे ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई न होना सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि यदि नियमित जांच हो तो इस तरह की लापरवाही पर आसानी से रोक लगाई जा सकती है।
मोड़ पर सबसे ज्यादा रहता है खतरा ई-रिक्शा जब किसी चौराहे या गली में मुड़ता है तो बाहर निकली सरिया या पाइप अचानक दूसरी दिशा में घूम जाती है। ऐसे में पास से गुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.