बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- जनपद में नवनियुक्त डीएम कुमार हर्ष ने विधिवत जिले का चार्ज संभाल लिया। मंगलवार की शाम डीएम ने कोषागार के डबल लॉक कार्यभार ग्रहण कर लिया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति का तबादला दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा में प्रबंध निदेशक के पद पर कर दिया। उनके स्थान पर सुल्तानपुर के जिलाधिकारी रहे कुमार हर्ष को बुलंदशहर का नया डीएम नियुक्त किया गया है।कुमार हर्ष वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बिहार के दरभंगा जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने महज 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा 43वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की थी। यह भी पढ़ें- सुशासन व पारदर्शिता के साथ होगा कार्य... उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.