कानपुर, मई 23 -- शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के शिवली कस्बे से लेकर क्षेत्र के मैथा, देवीपुर समेत अन्य गांवों में मेडिकल स्टोरों एवं उसके आसपास अवैध क्लीनिकों के संचालन को लेकर बीते दिनों से आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर छपने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए है। झोलाछाप के खिलाफ अभियान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. एसएल वर्मा ने क्षेत्र के भेवान,केसरी निवादा और मैथा गांव पहुंच कर अवैध क्लीनिकों पर छापा मारकर उन्हें सीज कर दिया। शिवली कस्बे से लेकर मैथा देवीपुर समेत अन्य गांवों में बहुत से मेडिकल स्टोर के साथ खुलेआम अवैध क्लीनिक संचालित कर झोलाछाप डॉक्टरों और संचालकों द्वारा मरीजों का इलाज कर लंबा चौड़ा बिल थमा कर मोटी रकम वसूल की जा रही थी। यह भी पढ़ें- बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई औनाहां गांव में ...