जौनपुर, फरवरी 12 -- जौनपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि को ठीक से मनाए जाने के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के लिए निर्देश दिया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत का वेतन रोकने का निर्देश डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने दिया। डीएम ने कहा कि महा शिवरात्रि के अवसर पर जनपद के सभी शिवालयों एवं प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि मिलावट न हो इसक...