उरई, मार्च 30 -- उरई। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय की बेटी अदिति पाण्डेय ने यूपीपीसीएस 2024 के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 14वीं रैंक लेकर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर माता-पिता का नाम रोशन करते हुए अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। अदिति पाण्डेय मूल रूप से सुल्तानपुर जिले की रहने वाली हैं। अदिति अपना प्रेरणा श्रोत अपने पापा जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय को मानते हुए कड़ी मेहनत और लगन आत्मविश्वास से सफलता हासिल करना बताती हैं। वहीं कोंच में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रोहन पंथ यूपीपीसीएस 2024 में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर चयनित हुए हैं। जिलाधिकारी की बेटी अदिति पाण्डेय और नायब तहसीलदार रोहन के यूपीपीसीएस में चयनित होने पर जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शुभकामनाएं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.