कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की फोटो लगाकर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और यू-ट्यूबर नेहा सिंह राठौर पर टिप्पणी की गई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया में किसी न्यूज के पेज के नाम से वायरल की जा रही है। डीएम ने फिलहाल डीसीपी क्राइम को तहरीर भेजी है। दोषियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट में नेहा सिंह राठौर की बेइज्जती खेसारी लाल की ओर से किए जाने की बात लिखी गई है। अंत में नाम डीएम कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह का दिया गया है। इसमें डीएम का फोटो भी लगाया गया है। इस बारे में जब डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उनको इस बारे में जानकारी नहीं है। पोस्ट में उनका जिक्र भी नहीं है। सिर्फ उन...