बदायूं, जुलाई 18 -- बदायूं, संवाददाता। पटेल चौक के पास संचालित फैक्ट्रियों का पानी हाईवे पर छोड़े जाने से वहां हुए गड्ढे हादसों का सबब बन रहे थे। इन्हीं गड्ढों की वजह से गुरुवार को एक युवक की जान चली गई। मामला डीएम तक पहुंचा तो डीएम अवनीश राय ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हाईवे के गड्ढों की मरम्मत करने पहुंचे पीडब्ल्यूडीकर्मीगड्‌ढों की मरम्मत डीएम की फटकार के बाद लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। गड्ढे भरने का काम शुरू होता देख राहगीरों ने राहत की सांस ली है। पटेल चौक से खेड़ा नवादा की ओर आ रहे हाईवे के पास संचालित फैक्टरियों का पानी लंबे समय से हाईवे पर ही छोड़ा जा रहा है। पानी निकास के सही इंतजाम न होने की वजह भारी मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी हाईवे को पार करता रहता है। इ...