भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के मामले का डीएम शैलेष कुमार ने संज्ञान लिया। बोले भदोही अभियान में 16 मार्च को प्रकाशित समाचार का संज्ञान लिया। पालिका के अफसरों को जमकर फटकार लगाई। उसके बाद सीवर के चेंबर पर लोहे की अब मजबूत जाली लगाया गया है। लोगों ने अखबार एवं डीएम के कदम को सराहा। बता दें कि मर्यादपट्टी से लेकर उमरी गांव तक लोक निर्माण विभाग ने चार दशक पहले छह किलोमीटर मार्ग निर्माण कराया था। गत वर्ष में उसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पुरानी सड़क को पूरी तरह से तोड़कर नया बनाया गया। छह किलोमीटर की सड़क पर सात करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा नगर पालिका परिषद भदोही के अंतर्गत आता है। ऐसे में पालिका प्रशासन द्वारा जल निकासी को सीवर का निर्माण पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.