महाराजगंज, अगस्त 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। अभिभावक का साया खो चुके बच्चों व उनके परिवारों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल के महराजगंज पहल अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में विशेष शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों की विस्तृत प्रोफाइलिंग की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कागज़ी प्रक्रिया को सरल बनाकर पीड़ित परिवारों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के लिए है विधिक सेवा योजनाडीएम के दिशा निर्देश डीएम के दिशा निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय शिविरों में लाभार्थी बच्चों व उनके परिजनों का सत्यापन करने के साथ ही यह भी आंका जा रहा है कि संबंधित परिवार आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्र...