उरई, अप्रैल 22 -- उरई। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान कराया।तहसील कालपी के ग्राम आलमपुर निवासी लगभग 80 वर्षीय रामदयाल ने अपनी भूमि से संबंधित समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि मौजा सुल्तानपुर उवारी, परगना कालपी स्थित उनकी आराजी में अंश निर्धारण के दौरान उनका हिस्सा शून्य (0.000 हे.) कर दिया गया, जिससे वे व्यवहारिक रूप से भूमिहीन हो गए थे। इस गंभीर स्थिति को जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लिया और उप जिलाधिकारी कालपी को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों का त्वरित अनुपालन करते हुए संबंधित राजस्व टीम ने रिकॉर्ड का परीक्षण कर त्रुटि को सुधारा और मात्र दो घंटे के भीतर खतौनी को अपडेट कर दिया। जब रामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.