बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की पहल पर नगर थानाक्षेत्र के बढ़नी मिश्र गांव में स्थित सहायता प्राप्त दामोदर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्लास रूम का कायाकल्प हो गया। स्कूल परिसर में बने जर्जर टिनशेड में संचालित इन कमरों में छात्र-छात्राओं के लिए बैठकर पढ़ना मुश्किल था। बजट के अभाव में स्कूल प्रबंधन भी इस समस्या का समाधान नहीं तलाश पा रहा था। इसी बीच बढ़नी मिश्र में 18 फरवरी से शुरू होने वाली श्रीरामकथा व महर्षि वशिष्ठ मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लेने आला अफसर गांव में पहुंचे थे। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर रामभद्राचार्य वशिष्ठ रामायण की कथा करेंगे। कथा में कई प्रमुख व्यक्तियों के आने की संभावना है। गांव में भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल के करीब स्थित दामोदर उच्चतर माध्यमिक विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.