डीएम की परमिशन के बाद कब्र से किशोरी का शव निकाला
बदायूं, जून 8 -- किशोरी की मौत के बाद जमीन में दफनाए गए शव को पुलिस ने डीएम की अनुमति मिलने पर बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की हत्या की आशंका संबंधी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी की निगाहें किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की नाबालिग बेटी की शनिवार मौत हो गई मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए किशोरी के शव को गांव के बाहर जमीन में दफना दिया था। शाम गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि किशोरी की मौत स्वाभाविक नहीं है और प्रेम प्रसंग के चलते उसके पिता द्वारा हत्या किए जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.