डीएम की चौखट में बिलखीं महिलाएं, मांगा न्याय
बांदा, अगस्त 21 -- बांदा। शहर के झील पुरवा में अवैध रूप से संचालित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को दोनों बच्चों के घर-परिवार से करीब आधा सैकड़ा महिलाएं डीएम की चौखट में पहुंची और बिलखते हुए न्याय मांगा। इसी बीच मृतक छात्र नितिन की नानी पुनिया बेहोश होकर गिर गई। डीएम ने उसे खुद उठाया और सहारा दिया। फिर परिजनों से बातचीत कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। परिजन प्रबंधक व उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की मांग करते रहे। यह भी पढ़ें- Banda News: स्कूल में बच्चों की मौत का मामला: प्रबंधक व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज मृतक छात्र नितिन के पिता सुनील प्रजापति, मां प्रीति, नानी पुनिया सहित करीब 20 लोग और मृतक छात्र अरुण के बाबा विजय बहादुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.