चित्रकूट, फरवरी 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। होलिका दहन का मामला डीएम की चौखट पर पहुंच गया है। कर्वीमाफी के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। आरोप लगाया कि होलिका दहन स्थल पर तहसीलदार ने दूसरे गांव के व्यक्ति को पट्टा कर दिया है। डीएम ने भरोसा दिया कि होलिका दहन की जमीन पर किसी का मकान नहीं बनेगा। वह इस मामले की जांच कराएंगे। प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल के साथ करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया। बताया कि दूसरे गांव के व्यक्ति को ग्राम पंचायत की जमीन में होलिका दहन स्थल पर तहसीलदार पट्टा कर रहे हैं। प्रधान और ग्रामीणों को बिना सूचना दिए ही होलिका दहन स्थल पर नाप कराकर पिलर के होल करा दिए गए है। होलिका के डांड को नायब तहसीलदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.