डीएम की चेतावनी,बैंकर्स आवेदन अनावश्यक लंबित न रखें
झांसी, मई 22 -- झांसी। जिला उद्योग बंधु समिति व व्यापार बंधु समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरांग राठी ने बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि उद्यमियों के प्रकरण का निराकरण यदि समय पर नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्या का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता में है। बैंकर्स को योजनाओं के आवेदन को लेकर चेतावनी दी कि अनावश्यक लंबित न रखें। डीएम ने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास से ही बुंदेलखंड क्षेत्र का चहुमुखी विकास संभव है। कहा, बैंकर्स को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद- एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखें। बैंकर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष में रणनीति बनाएं。
स्टैंडअप इंडिया योजना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.