अयोध्या, मई 31 -- बीकापुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण, ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने तथा आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी सोमवार सोमवार को तहसील बीकापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत असकरनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित करेंगे। चौपाल का आयोजन सोमवार शाम को किया जाएगा, जिसमें जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ग्राम चौपाल की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ---- यह भी पढ़ें- सभी तहसीलों में होगा ग्राम चौपाल का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...