गौरीगंज, मई 2 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी की तहसील परिसर में शनिवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी की गाड़ी रोककर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस और किसान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, जिला प्रभारी अजय मिश्रा उर्फ विल्सन बाबा और एक अन्य कार्यकर्ता को घसीटते हुए अमेठी कोतवाली ले गई। शनिवार को किसान यूनियन भानू गुट द्वारा स्थानीय तहसील में चौपाल का आयोजन किया गया था। उसी दिन तहसील परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान, उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई भी की जा रही थी। जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी संजय चौहान स्वयं किसानों की बात सुनने के लिए प्रदर्शन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.