बरेली, अप्रैल 22 -- राइफल क्लब नवंबर के महीने में बैठक कर चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और दो क्लर्क का बढ़ाया मानदेयदो महीने से बढ़े हुए वेतन का लाभ उठा रहे कर्मचारी, सिटी मजिस्ट्रेट कर रहे हैं जांचबरेली, मुख्य संवाददाता। राइफल क्लब में बिना डीएम की अनुमति के छह कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का मामला सामने आया है। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।बीती नवंबर में राइफल क्लब के चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और दो क्लर्क का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक में पास हुआ था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रूप में माली, चौकीदार, चपरासी और सफाई कर्मी को सात हजार रुपये मानदेय मिला करता था। इसे बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दिया गया। जबकि वरिष्ठ सहायक दिलीप बाबू और कनिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र का मानदेय 10500 से बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया। ...