दरभंगा, अप्रैल 14 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की गई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई। जनसुनवाई के दौरान 30 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आवेदनों में भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, आयुष्मान कार्ड, बिजली विभाग आदि से संबंधित मामले थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार का आयोजन कर सुनी गई शिकायतें यह भी पढ़ें- डीएम के जनता दरबार में आए 30 आवेदन यह भी पढ़ें- हुजूर! बिजली कनेक्शन का दिया था आवेदन, अब तक नहीं मिला कनेक्शन
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.