देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। ज़िलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद 2026-27 हेतु कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण गेहूं के फसल कटाई शुरू हो गई है। इसे देखते हुए केंद्र प्रभारी एक्शन मोड में रहेंगे। क्रय केंद्रों के खुलने का समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक केंद्रों पर किसानों पर के बैठने की व्यवस्था, छाया व पेयजल की व्यवस्था किया जाना चाहिए।पहले आओ पहले पाओ खरीद का आधार होगा। ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की जाएगी। सत्यापन कराने से किसानों को निजात मिलेगी। सत्यापन या तो ऑटोमैटिक या फिर केंद्र प्रभारी द्वारा ही किया जाएगा। किसान केंद्र पर पंजीकरण प्रपत्र, आधार कार्ड और खतौनी के साथ पहुंचेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) राम शंकर, ज़िला खाद्य विपणन अधिकारी, सहाय...