सुल्तानपुर, जून 2 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न खेल संघों एवं विभागों के सहयोग से खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। खेल संघों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने खेलों के विकास से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए इस प्रकार की बैठक प्रत्येक माह में दो बार आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने स्टेडियम परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने, खिलाड़ियों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था करने तथा...