डीएम का लिखित आदेश लाओ तब खाते से रुपये निकालने दूंगा
फिरोजाबाद, मई 12 -- 88 साल की बुजुर्ग महिला, बोलने में दिक्कत और चलने फिरने में परेशानी झेलती हुई कोआपरेटिव बैंक जसराना गई और अपने निजी खाते से अपनी जमा पूंजी को निकलवाने के लिए बैंक पासबुक प्रस्तुत किया लेकिन बैंक मैनेजर ने साफ कह दिया कि वह रुपये नहीं निकाल सकता। पहले अपने दोनों बेटों के बीच सामन्जस्य कराकर आओ। वृद्धा को कई चक्कर बैंक में लगवाए तो वह मंगलवार को डीएम के आगे जनता दरबार में पहुंची और अपने ही खाते से रुपये नहीं निकालने देने की बैंक मैनेजर की शिकायत की। डीएम ने तत्काल आरओ कोआपरेटिव को आदेश दिए कि शाम तक समस्या का हल कराएं। महिला आरओ से मिलने के बाद फिर वृद्धा बैंक पहुंची तो अब मैनेजर ने साफ कह दिया कि पहले डीएम के लिखित आदेश लेकर आओ तब खाते से रुपये निकालने दूंगा।जसराना तहसील के गांव मटियारी सराय निवासी मोहन देवी के पति डालच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.