गया, मार्च 7 -- डीएम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों को किया मैसेज गया जी, प्रधान संवाददातागया के डीएम शशांक शुभंकर के नाम फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। फेक आईडी 84 582798131 नंबर से बनाया गया है। व्हाट्सएप अकांउट में डीएम शशांक की तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है। फर्जी एकाउंट से जिला स्तरीय कुछ पदाधिकारियों को मैसेज भी भेजा गया है। डीएम ने पदाधिकारियों और आम जनों से फर्जी व्हाट्सएप पर मैसेज का जवाब नहीं देने की अपील की है। साथ ही डीएसपी साइबर सेक्योरिटी को संबंधित व्हाट्सएप एकाउंट की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.