बरेली, अप्रैल 26 -- खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए 5 मई तक जगह का चयन करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए तहसीलों में ग्राम समाज की भूमि, नवीन परती भूमि, ऊसर एवं बंजर आदि भूमि का पांच मई तक जरूर कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के लिए लगभग 50 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता होगी। इस कार्य में कोटेदारों का भी सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में चयनित ग्रामों के ग्राम प्रधानों और लेखपालों के साथ बैठक कर उनका सहयोग लेकर शीघ्र भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी की जाए। यह भी पढ़ें- जन वितरण प्रणाली के दुकानों की हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.