पीलीभीत, मार्च 28 -- माधोटांडा, संवाददाता। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरीपुर मु. फुलहर स्थित मां गोमती आदर्श पर्यटन गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पेयजल और साफ-सफाई समेत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने गौशाला में मौजूद गोवंशों की संख्या की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में टिनशेड निर्माण कराने के साथ ही गोवंशों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं गोवंशों को गुड़ भी खिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए जल्द ही यहां विभिन्न मशीनें लगाई जाएंगी, जिनके जरिए गोबर से बने उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.